दूसरे लड़के से बात की तो गर्लफ्रेंड को मार डाला:रायपुर में घुमाने ले गया, चाकू गोदा, फिर पत्थर से कुचलकर लाश खेत में फेंकी

रायपुर में 10वीं की छात्रा की चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्कान धीवर (16) के मर्डर के आरोपी को खोज निकाला है। आरोपी साहिल धीवर (20) को पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी बलौदाबाजार के सकलोर का रहने वाला है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, मुस्कान और साहिल के बीच प्रेम प्रसंग था। साहिल मुस्कान का दूर का रिश्तेदार भी था। साहिल को शक था कि मुस्कान का किसी और से अफेयर है। वह फोन पर किसी दूसरे लड़के से बात करती है। इसी शक में साहिल ने मुस्कान की हत्या की साजिश रची। घुमाने के बहाने गांव के बाहर ले गया वह छात्रा को घुमाने के बहाने गांव के बाहर तालाब के पास ले गया। वहां चाकू और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया और फरार हो गया। खरोरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम एक हफ्ते से उसकी तलाश कर रही थी। घटनास्थल से पुलिस को आरोपी की चप्पल और कुछ अन्य सामान मिले थे। वारदात से पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें लड़की एक लड़के के साथ बाइक पर बैठी नजर आ रही थी। क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 26 जून की दोपहर हल्की बारिश हो रही थी, तभी नाबालिग मुस्कान धीवर (16) अपने दूर के रिश्तेदार साहिल धीवर के साथ निकली थी। जब नाबालिग देर रात तक घर नहीं पहुंची, तो घरवाले लड़की को खोजते रहे, लेकिन वो नहीं मिली। इसी बीच 27 जून को लगभग दोपहर 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तोर्रा तालाब के खेत में एक लड़की मृत अवस्था में मिली है। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतिका की पहचान मुस्कान धीवर के रूप में की गई। मोबाइल बंद कर गायब था कुछ ही दूरी पर साहिल धीवर का गमछा रखा हुआ था। चप्पल और गमछे की पहचान साहिल धीवर के पिता ने की थी। साहिल धीवर की जब तलाश की गई तो पता चला कि वह अपनी बाइक को भाटापारा रेलवे स्टेशन में खड़ी किया था और मोबाइल बंद कर गायब था। महाराष्ट्र भागने की फिराक में था आरोपी थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों को बाइक पर साथ जाते देखा गया था। अगले दिन तालाब के पास मुस्कान का शव मिला। वह महाराष्ट्र की ओर भाग रहा था। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। …………………………. इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 10वीं की छात्रा का मर्डर…CCTV फुटेज में दिखा संदेही: रायपुर में चाकू-पत्थर से मारकर नाबालिग को खेत में फेंका, क्राइम-सीन पर मिला हत्यारे का सामान रायपुर में 10वीं की छात्रा की चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात से पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें लड़की एक लड़के के साथ बाइक पर बैठी नजर आ रही है।पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के बेल्दार सिवनी गांव का है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *