जिम में एक्सरसाइज करते हरियाणा के बिल्डर की मौत, VIDEO:37 साल उम्र, हार्ट अटैक आया, 170KG वजन था; 4 साल पहले शादी हुई

हरियाणा के फरीदाबाद में जिम में वर्कआउट करते समय 37 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक का वजन 170 किलो हो चुका था, जिस कारण उसने 4 महीने पहले ही जिम जॉइन की थी। वह वर्कआउट कर अपना वजन कम करना चाहता था। युवक का एक्सरसाइज करते हुए नीचे गिरने का वीडियो भी सामने आया है। वह बेहोश हुआ तो उसे सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसे होश नहीं आया। जिम में मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक पंकज बल्लभगढ़ की राजा नाहर सिंह कॉलोनी का रहने वाला था। वह अपने पिता राजेश के साथ कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाता था। 4 साल पहले ही पंजाब की युवती से उसकी शादी हुई थी। उसकी ढाई साल की बेटी भी है। जिम में लगे CCTV में क्या दिख रहा… जिम में हार्ट अटैक से मरे युवक से जुड़ी 2 अहम बातें… जिम में एक्सरसाइज को लेकर डॉक्टर-जिम ट्रेनर ने क्या कहा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *