सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की फोटो:भाजपा बोली- ये घिनौनी हरकत, महिलाओं का अपमान; कांग्रेस कल से बिहार की महिलाओं को बांटेगी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बिहार में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी। इस सेनेटरी पैड के कवर पर राहुल गांधी का फोटो लगा है। लिखा है, ‘माई-बहिन मान योजना, जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि- 2500 रुपए महीना।’ बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘बिहार में महिलाओं के लिए हमने विशेष तैयारी की है। हमारा लक्ष्य 5 लाख महिलाओं को घर-घर जाकर सेनेटरी पैड बांटने का है।’ भाजपा ने इसे बिहार की महिलाओं का अपमान बताया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि ये जानबूझकर की गई घिनौनी हरकत है। यह बिहार की महिलाओं का अपमान है। बिहार की महिलाएं गरीब हो सकती हैं, लेकिन उनका स्वाभिमान नहीं मरा है। बीजेपी का सवाल- क्या कांग्रेसी अपने घर में ये सेनेटरी पैड देंगे
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि क्या इसे मैं शर्मनाक नहीं कहूंगा। क्या कांग्रेसी नेता ये सेनेटरी पैड अपने घर में जाकर देंगे, जिसमें राहुल गांधी का चेहरा चमक रहा है। अजय आलोक ने कहा- राहुल गांधी विज्ञापन स्टार बन गए हैं। अब सेनेटरी पैड का विज्ञापन कर रहे हैं। राजनीति छोड़ दीजिए, कुछ और कर लीजिए। ये लोग चले हैं राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने। कांग्रेस हम लोगों से कहती कि राहुल गांधी को पप्पू क्यों बुलाते हैं। इससे बड़ी पप्पूगीरी कहीं देखी है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- महिलाएं कपड़े का इस्तेमाल कर रहींला योजना को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा कि हमने बिहार में एक सर्वे किया और चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। लांबा ने कहा कि बिहार और आधुनिक भारत में आज भी महिलाएं और बेटियां माहवारी में कपड़ा इस्तेमाल कर रही हैं और गंभीर बीमारियों का शिकार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस ने जिम्मेदारी ली है कि मां-बहन-बेटियों को जो गरीबी की वजह से सेनेटरी पैड इस्तेमाल नहीं कर रही हैं, कपड़े का इस्तेमाल कर रही हैं, उन्हें फ्री सेनेटरी वेंडिंग मशीन देंगे। लांबा ने बताया कि यह पैड बिहार की महिलाएं ही तैयार कर रही हैं, जिससे उन्हें काम भी मिल रहा है। अल्का लांबा ने कहा कि इस पैकेट में एक तरफ राहुल गांधी तो दूसरी तरफ प्रियंका गांधी की तस्वीर है। इस पैकेट में उन सभी विधायकों, भाइयों और बहनों की तस्वीर होगी जो इस सैनिटरी पैड वितरण में हमारी मदद कर रहे हैं। वैसे इसपर नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी की भी तस्वीर होनी चाहिए थी, क्योंकि हाई कोर्ट ने इनसे कहा था कि सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाइए। मगर सरकार इस काम में फेल हो गई। 90 सीटों पर दावेदारी कर रही कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन के अंदर कांग्रेस बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रही है। 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें से 19 सीट जीत पाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार कांग्रेस ने 3 कैटेगरी में सीटों को बांटकर दावा पेश किया है। A श्रेणी में 50 सीटें हैं। B और C श्रेणी में 18-18 सीटें हैं। इसके अलावा पार्टी 4 अन्य सीटों पर विचार कर रही है। B कैटेगरी में वे सीटें हैं, जहां पार्टी पिछली बार चुनाव नहीं लड़ी, लेकिन वहां बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं, C कैटेगरी में वे सीटें हैं, जहां पार्टी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं है। पार्टी A और B कैटेगरी की सीटों में से ही अपने लिए सीट चुनना चाह रही है। ताकि पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीत पाए। बिहार चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें: बिहार में राहुल के ‘स्पेशल-58’, टीम में विंग कमांडर:झारखंड चुनाव में हारीं अंबा; ‘राहुल के लिए जान दे देंगे’ कहने वाले नेता बनाएंगे विनिंग स्ट्रेटेजी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने 58 ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। इसमें 4 महिलाओं को जगह दी गई है। लिस्ट में ऐसे नेता को भी शामिल किया गया हैं, जिन्होंने एक दिन में 2 बार पार्टी बदली। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *