राजस्थान निर्माण मजदूर संगठन ने किया प्रदर्शन:15 जनवरी तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी

राजस्थान निर्माण मजदूर संगठन ( एक्टू ) की तरफ से गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर श्रम कल्याण अधिकारी के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। नारेबाजी करते हुए श्रम कल्याण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, निर्माण श्रमिकों की संतान की छात्रवृत्ति स्वीकृत करने, श्रमिकों का जल्द से जल्द से रजिस्ट्रेशन कर लेबर कार्ड जारी करने की मांग की गई। किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव रामचंद्र कुलहरि ने बताया कि कार्यालय में आने वाले आवेदन पत्रों को निरस्त कर या गलत नोट लगाकर वापस भेज कर रिश्वत के लिए बाध्य किया जा रहा है। पांच महीने से मजदूरों का पंजीयन नहीं हो पा रहा है। अत्यधिक कार्य के बोझ व कर्मचारियों की कमी का बहाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर 15 जनवरी से पहले मजदूरों का पंजीयन नहीं होता है तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। धरने पर राजस्थान निर्माण मजदूर संगठन के राज्य समिति सदस्य कामरेड राजबीर कुलड़िया, जिला अध्यक्ष मनफूल सिंह, जिला सचिव कामरेड शीशराम गोठवाल, किसान महासभा जिला उपाध्यक्ष कामरेड इंद्राज सिंह चारावास, दिनेश कुमावत, कृष्ण कुमार वर्मा, दलीप सिंह, धर्मेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *