करही बाजार | भाटापारा विकासखंड अंतर्गत संचालित स्व. रामनाथ वर्मा शासकीय नवीन महाविद्यालय मोपका निपानिया में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद हेतु संकेत अग्रवाल सरपंच ग्राम पंचायत गुडेलिया को नियुक्त किया गया है अपने इस नियुक्ति पर सरपंच संकेत अग्रवाल ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव का आभार जताया है एवं सौपे गये इस नये जवाबदारी को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से उम्मीदों व विश्वास के अनरुप नवीन मोपका महाविद्यालय को उत्तरोत्तर विकास कि और आगे बढाने हेतु संकल्पित बताया उनके इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने भी भारी हर्ष जताया।