कोतमा में जम के चल रहा है जुआ का खेल

कोतमा में जम के चल रहा है जुआ का खेल
कोतमा।
भालूमाडा थाना क्षेत्र में सूचना मिल जाती है, जिससे जुआरी मौके से नदारत हो खबर है कि इन दिनो एक शातिर जुआरी हर रोज स्थान बदल बदल कर कई कई लाख रूपये का जुआ खेलवाकर नाल के नाम पर अच्छी खासी कमाई कर रहा है। जिसे कोई भी रोकने टोकने देखने वाला नही है। ज्ञातव्य हो कि कथित शातिर जुआरी बगडुमरा, पोडी, केवई घाट, बंद खदान के आसपास हर रोज स्थान बदल बदल कर लम्बा चैडा जुआ फड़ बैठाता है, जिस जुआ फड में जमुना भालूमाडा कोतमा आमाडांड बिजुरी बदरा गोविन्दा रामनगर तक के कई जुआरी जुआ खेलने जाते है।
रेड के पहले जुआरी फरार
फड में शातिर जुआरी के जुआ फड में जब भी पुलिस छापा मारने जाती है, भालूमाडा थाना से रवाना होने के पहले ही जुआ फड में पुलिस आने की सूचना मिल जाती है। जुआ के चलते 2006 में एक ही परिवार के 6 लोगो की जान गई थी। भालूमाडा थाना क्षेत्र अन्तर्गत जमुना में 2006 में मुन्ना नामक कालरी रेस्ट हाऊस कर्मचारी जुआ में बर्बाद होने के बाद परिवार सहित बीवी बच्चे मां कुल 6 सदस्य खीर में जहर मिला कर सेवन कर आत्महत्या कर लिए थे, जिस घटना के बाद पूरा संभाग दहल गया था, अगर शातिर जुआरी स्थान बदल-बदल कर हर रोज कई कई लाख का जुआ खेलवाता रहा तो जमुना में 2006 में घटित दुर्घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *