जमशेदपुर में अमूल के गोदाम में लगी आग:लाखों का सामान खाक; शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका, दमकल की कई गाड़ियां जुटीं

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में स्थित अमूल प्रोडक्ट के बड़े गोदाम में सुबह भीषण आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 7 बजे मानगो सिमुलडांगा में NH-33 के किनारे स्थित गोदाम में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अभी नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक, यह गोदाम गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड के नाम से संचालित होता है। यह लगभग एक एकड़ में फैला हुआ है। 2 किमी दूर तक दिख रहा था धुआं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह के वक्त अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठनी शुरू हुई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसका धुआं करीब दो किलोमीटर के दायरे तक फैल गया। जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। आग की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मचारी अरुण यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 7-8 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि, आग इतनी विकराल थी कि घंटों की मशक्कत के बाद भी उस पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। दमकलकर्मी लगातार आग पर पानी की बौछारें कर उसे नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। हादसे में कोई हताहत नहीं, नुकसान का होगा आकलन अच्छी बात यह है कि इस भीषण अग्निकांड में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जिस समय आग लगी, उस वक्त गोदाम में कोई मौजूद नहीं था। हालांकि, गोदाम के अंदर रखे दूध उत्पादों, घी, मक्खन और अन्य अमूल उत्पादों को काफी नुकसान हुआ है। एमजीएम थाना पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की गहनता से जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *