बेडमक्का में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, युवाओं में दिखा उत्साह

भास्कर न्यूज | दारू बेडमका युवा क्लब बेडमक्का के द्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता पूरण महतो के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन मैच झरपो बनाम धरमपुर टीम के बीच खेला गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि टीमों का प्रवेश 27 दिसंबर तक रहेगा। विजेता और उपविजेता टीम को बकरा दिया जाएगा। मैच 8-8 ओवर का होगा। अम्पायर और कमेटी का निर्णय मान्य होगा। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूरण महतो ने कहा कि ऐसे आयोजन से सुदूरवर्ती इलाके के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है, क्योंकि गांव के युवाओं में प्रतिभा छिपी होती है। जिन्हें इस तरह के आयोजन से अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। खेल में असीम संभावनाएं छिपी है। जरूरत है अब इस क्षेत्र में अपना मंजिल बनाने की। मौके पर युवा क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट बेडमक्का के अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष अर्जुन कुमार, पिंटू कुमार, उपाध्यक्ष विकास कुमार, विक्रम शर्मा, प्रकाश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *