महाकुंभ पर रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें:रानी कमलापति और सोगरिया से बनारस के लिए चलेंगी कुंभ स्पेशल, लगाएंगी 26 फेरे

रेल प्रशासन ने आगामी महाकुंभ मेला के अवसर पर दर्शनार्थी रेल यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। ये गाड़ियां रानी कमलापति- बनारस- रानी कमलापति व सोगरिया- बनारस- सोगरिया के बीच चलेंगी और 26 फेरे लगाएंगी। 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2025 तक प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को सुबह 11:10 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुंचेगी। इसी तरह 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। ये गाड़ियां दोनों दिशाओं से 12 चक्कर लगाएगी। ठहराव – मण्डीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर व चुनार। सोगरिया-बनारस-सोगरिया एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 09801 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी 2025 से 21 फरवरी 2025 तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को सुबह 08:15 बजे सोगरिया से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुंचेगी। इसी तरह 09802 द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 18 जनवरी 2025 से 19 फरवरी 2025 तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को दोपहर 14:45 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 15:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी। ये गाड़ियां दोनों दिशाओं से 7 – 7 फेरे लगाएगी। ठहराव – अन्ता, बारां, अटरू, छबरा गुगोर, रूठियाई जंक्शन, गुना, अशोक नगर, मूंगावली, मालखेड़ी, खुरई, नरयावली, सागर, गिरवर, गणेशगंज, पथरिया, दमोह, रीठी, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर व चुनार। सीपीआरओ ने बताया कि रेलयात्री 14 दिसम्बर से किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *