कोडरमा के चांदेडीह गांव में 23 वर्षीय विवाहिता मनीषा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह मनीषा को एक खपड़ैल के कमरे में बांस से लटका हुआ पाया गया। मनीषा के भाई नितेश को सुबह फोन पर बहन के बीमार होने की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचा, तो बहन को फंदे पर लटका हुआ पाया। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। पति आशुतोष बेरोजगार हैं
मनीषा के भाई के अनुसार, मनीषा की शादी 2021 में आशुतोष रजक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुराल में परेशानियां शुरू हो गईं। ससुर महेश रजक, जो एक पारा शिक्षक हैं, अक्सर मनीषा को डांटते-फटकारते थे। मनीषा की सास आंगनबाड़ी सेविका हैं। पति आशुतोष बेरोजगार हैं और कभी-कभी झुमरीतिलैया में काम करते थे। दो छोटे बच्चों की मां मनीषा की मौत के बाद से उसका पूरा ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मृतका के मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। पहले भी कई बार पारिवारिक विवाद को सुलझाया जा चुका था।


