245 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी सहित 2 तस्कर काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर सीआईए स्टाफ-2 अमृतसर की पुलिस टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने योजना बनाकर गुरु की वडाली क्षेत्र से हनी सिंह को पकड़ा। वह गली नंबर 5, पाला डिपो मोहल्ला, बर्ना चौक का रहने वाला है। उसके पास से 110.22 ग्राम हैरोइन, 4000 रुपए ड्रग मनी और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस नंबर 126, दिनांक 1 जुलाई 2025 को थाना छेहर्टा में मामला दर्ज किया। हनी सिंह को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि यह हैरोइन उसने विशाल सिंह से खरीदी थी। पुलिस ने विशाल सिंह उर्फ डाकू को 3 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया। वह गांव भैणी, थाना छेहर्टा का रहने वाला है। उसके पास से 135.15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों से कुल 245.37 ग्राम हैरोइन, 4 हजार रुपए ड्रग मनी और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और खुलासे होंगे। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *