गुमला पुलिस से एक कार से 1.30 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर क गई। पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद कार में कुछ लोग जाली नोट के साथ गुमला से जशपुर की ओर जा रहे हैं। एसपी के निर्देश पर चैनपुर के एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई। रायडीह थाना गेट पर वाहन जांच के दौरान एक सफेद अर्टिगा कार को रोका गया। कार चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। कार में तीन लोग सवार थे। बैग में 500 रुपए के 260 नकली नोट थे
पकड़े गए लोगों में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सुधन राम यादव, गोस्वामी चौहान और दिलीप कुमार शामिल हैं। कार की तलाशी में पिछली सीट से एक काले रंग का बैग मिला। बैग में 500 रुपए के 260 नकली नोट थे। इसके अलावा उनके पास 500 रुपए के 5 असली नोट भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन जाली नोटों को भीड़भाड़ वाले बाजारों में असली नोटों के साथ मिलाकर चलाते हैं। पुलिस ने नकली नोट और आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


