फ्लाईओवर के नीचे से हटाया जाएगा अतिक्रमण

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने लगातार बैठकों का दौर जारी है। जिला प्रशासन जनप्रतनिधियों और व्यापारियों से राय लेकर प्लान तैयार कर रही है। नगर निगम में अंतिम चरण की बैठक भी पूरी हुई। जिसके बाद बाजार क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त करने अंतिम प्लान तैयार कर लिया है। बैठक में पुलिस प्रशासन, निगम और व्यापारियों के साथ वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे। जहां ट्रैफिक प्लान को लेकर सहमति बनी। जिसके बाद निगम प्रशासन ने फ्लाईओवर के नीचे हिस्से से अतिक्रमण हटाने की तैयारी की जानकारी दी है। आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे जहां भी अतिक्रमण किया गया हैं, उन्हें हटाने की कार्रवाई शुरु की जा रही है। इसके अलावा जगह-जगह कंडम वाहन भी खड़े कर दिए गए है। जिन्हें भी हटाया जाएगा। इस हिस्से में रह रहे लोगों को रैन बसेरा में शिफ्ट करने की तैयारी की गई है। जिसके बाद फ्लाईओवर के ज्यादातर हिस्से का इस्तेमाल पार्किंग के लिए किया जाएगा। इससे चार पहिया वाहन बाजार क्षेत्र में दाखिल नहीं होंगे। व्यापारी बोले- ई-रिक्शा और ऑटो की एंट्री न रोकें पुलिस प्रशासन ने बाजार क्षेत्र के कुछ हिस्सों वन-वे करने की तैयारी की थी। लेकिन व्यापारी इससे सहमत नहीं हुए। व्यापारियों ने कहा कि वन-वे से व्यापार में फर्क पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा, थ्री व्हीलर को प्रवेश देने न रोका जाए, अन्य स्थानों 5 मिनट से अधिक वाहन खड़ी न की जाए। इसके लिए सख्ती जरुरी है। व्यापारियों ने जय स्तम्भ चौक, मानव मंदिर चौक, बाजार क्षेत्र के लिए म्यूनिसिपल स्कूल पार्किंग के इस्तेमाल की बात कही। ठेले खोमचों को भीतरी हिस्से से हटाकर फ्लाईओवर के नीचे व्यवस्थित करने कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *