बालाघाट में संभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन:फर्स्ट रहे प्रतिभागियों का वेस्ट जोन के लिए चयन

बालाघाट जिला मुख्यालय में 11 और 12 दिसंबर को दो दिवसीय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन पीएम एक्सीलेंस कॉलेज की ओर से किया गया। विश्वविद्यालय राजा शंकरशाह परिक्षेत्र छिंदवाड़ा संभाग स्तरीय एथलेटिक्स में छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल एवं बालाघाट जिले के लगभग 47 कॉलेज के 300 प्रतिभागियों ने सो मीटर से 10 हजार मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, डिस्कस, शॉट पुट, जेवलीन थ्रो, हैंमर थ्रो की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को 10 हजार मीटर दौड़, हैमर थ्रो, ट्रिपल जंप सहित अन्य विद्याओं का आयोजन किया गया। जिसका समापन शाम 5 बजे किया गया। जिसमें चयनित तीन प्रतिभागियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांच मैडल और प्रमाण पत्र अतिथियों ने प्रदान किए। क्रीड़ा अधिकारी अनिल झरवड़े ने बताया कि सभी चयनित प्रतिभागी आगामी समय में उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित वेस्ट जोन की प्रतियोगिता में शामिल होंगे। कार्यक्रम में बतौर अतिथि अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे, खनिज अधिकारी खातरकर, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीआर चंदेलकर, प्रो. डॉ. कातुरकर, डॉ. गोविंद सिरसाठे उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *