भास्कर न्यूज |अमृतसर 94.3 माय एफएम पर हंसी का महापर्व “लाफ्टर चैंप’ चल रहा है। यह मंच उन लोगों के लिए है, जो अपनी कॉमेडी से सबको हंसाना जानते हैं, लेकिन उन्हें अब तक कोई बड़ा मंच नहीं मिला। माय एफएम और आरजे बिंदास विकास ने मिलकर इस मंच की शुरुआत की है। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को देश के जाने-माने हास्य कलाकारों के सामने परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। इनमें जसवंत सिंह राठौड़, गुरकरण सिंह, माधव और बलराज सैयां जैसे नाम शामिल हैं। प्रतिभागी अपने जोक्स और कॉमिक टाइमिंग से इन दिग्गजों को प्रभावित कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए माय एफएम का व्हाट्सएप नंबर 977-99-77-943 जारी किया गया है। इच्छुक लोग तुरंत खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। “लाफ्टर चैंप’ का फाइनल 12 जुलाई को होगा। इस मंच के जरिए देश को नया कॉमेडी स्टार मिलेगा।


