टीचर ने की छात्र से छेड़छाड़, स्कूल की मान्यता रद्द:बलौदाबाजार में शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल पर कार्रवाई, 4 अन्य स्कूलों को नोटिस जारी

बलौदाबाजार में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में कलेक्टर दीपक सोनी ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर शाश्वत लिटिल स्टार सुहेला स्कूल की मान्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। जांच समिति ने 9 जून 2025 को स्व. डी.आर. वर्मा स्मृति शिक्षण संस्थान झीपन द्वारा संचालित पांच स्कूलों का निरीक्षण किया। इनमें शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुहेला, शांति देवी लिटिल स्टार स्कूल सुहेला, शांति देवी स्कूल रावन, शांति देवी स्कूल दतान और शाश्वत लिटिल स्टार शामिल हैं। शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुहेला में आरोपी शैलेष वर्मा पर स्कूल परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। संचालक और प्राचार्य को एक हफ्ते के अंदर स्कूल परिसर से बाहर आवास स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही 15 दिनों में प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति करने को कहा गया है। 3 स्कूलों मानकों में कमी के कारण नोटिस जारी अन्य तीन स्कूलों – शांति देवी लिटिल स्टार स्कूल सुहेला, शांति देवी स्कूल रावन और शांति देवी स्कूल दतान को मानकों में कमी के कारण नोटिस जारी किया गया है। निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत इन स्कूलों को आवश्यक मानदंड पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि स्कूल प्रबंधन निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं करता है, तो इन स्कूलों की मान्यता भी रद्द की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *