लुधियाना में दुकानदार पर फायरिंग:बाल-बाल बचे, बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला; गोली मारी

लुधियाना में आज देर शाम एक दुकानदार पर फायरिंग हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। घटना जगराओं के रूमी गांव की है। घटना उस समय हुई जब दुकानदार जतिंदर सिंह उर्फ रिकू अपनी सेंट्री की दुकान बंद करके अपने छज्जावाल गांव जा रहे थे। छज्जावाल रोड पर पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने रिकू पर फायरिंग कर दी। हमलावरों की बाइक स्पीड ब्रेकर से टकरा गई, जिससे निशाना चूक गया और गोली रिकू के सिर के ऊपर से निकल गई। इस घटना में रिकू बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले को लेकर जब थाना सदर के इंचार्ज से बात करनी चाहिए तो उन्होंने बार बार फोन करने पर भी फोन नही उठाया 5 महीने पहले भी गोलियां चलाई थी
गौरतलब है कि करीब 5 महीने पहले भी जतिंदर सिंह रिकू की बंद दुकान पर कार सवार बदमाशों ने गोलियां चलाई गई थी। उस समय बदमाशों ने 11 राउंड फायर किए थे। तब जतिंदर सिंह हजूर साहिब गए हुए थे उस समय पुलिस ने खुलासा किया था कि दुकान पर हुई फायरिंग की साजिश पीड़ित के जीजा ने रची थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी रोबिन कुमार को गिरफ्तार किया है। रोबिन सुल्तानपुर लोधी के भवानी मंदर का रहने वाला था उस समय पुलिस ने आरोपी पास से दो पिस्टल, एक कार और मोबाइल बरामद किए गए थे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *