राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की भीम विधानसभा व मेड़ता विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान सांसद ने भीम में हाईवे संघर्ष समिति के धरनास्थल पर पहुंच कर समस्या समाधान का भरोसा दिलाया। सांसद ने भीम कस्बे में ओवर ब्रिज की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर जानकारी देंगे। सांसद ने भीम के बाद मेड़ता नगर और मेड़ता क्षेत्र के जसनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद सम्मेलन में भी भाग लिया। जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिले। सांसद ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की और समस्या के निस्तारण के लिए उन्हें त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जन समस्याओं का समाधान करना है और इसके लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सकारात्मक संवाद बनाए रखने की बात कही और कहा कि उनकी मेहनत से ही पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए।


