अग्निवीर भर्ती रजिस्ट्रेशन 7 जनवरी से:वायुसेना की ऑफिशियल वेबसाइट से पर होगा रजिस्ट्रेशन

भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन सात जनवरी से शुरू हो रहे हैं। विंग कमाण्डर ने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित नियमों की जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार अग्निवीर की भर्ती के लिए वेबसाईट पर लॉग इन कर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एक जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। यह होगी योग्यता
कैंडिडेट 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा साइंस फैकल्टी में मैथ्स और फिजिक्स के साथ या आर्ट्स और कॉमर्स में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। कैंडिडेट के अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है । तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *