शराब तस्करी का मुख्य सरगना गिरफ्तार:पुलिस से बचने के लिए आरोपी पहचान बदलकर भागता फिरा, मुखबिर से गुजरात में होने की सूचना पर वहां भेजी टीम

आनंदपुरी थाना पुलिस ने शराब तस्करी के 6 माह पुराने मामले ने मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे प्रकरण के बारे में सीआई कपिल पाटीदार ने बताया कि गत 14 जुलाई को अभियुक्त हंसमुख पुत्र विक्रम परमार उम्र 31 वर्ष निवासी नवापुरा फलिया फरोड़ पुलिस थाना राजगढ़ गुजरात और हरपालसिंह परमार पुत्र प्रवीणसिंह परमार उम्र 23 वर्ष निवासी नवाघरा फलिया फरोड़ पुलिस थाना राजगढ़ कार से अंग्रेजी शराब की राजस्थान से गुजरात में तस्करी करते हुए ले जा रहे थे। मानगढ़ तिराहा पर नाकेबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से बीयर के 17 कॉर्टन तथा अंग्रेजी शराब के 47 कॉर्टन कुल 64 कॉर्टन बीयर व अंग्रेजी शराब को और कार जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बताया कि जब्तशुदा शराब को राजस्थान से परिवहन कर मुख्य सरगना अरविन्द उर्फ भोपा पुत्र चन्दु भाई राठौड निवासी गोविन्दपुरी थाना हलोल गुजरात पहुंचा रहे थे। इसका मुख्य तस्कर अरविन्द ही है। इस पर अरविन्द की तलाश के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू की। अरविन्द गिरफ्तारी से बचने के लिए पहचान छिपाकर अपने घर से भागता रहा। जिस पर तकनीकी व मुखबिरी साक्ष्य का एकत्रित कर पता लगाया कि अरविन्द वर्तमान में वडोदरा गुजरात में रह रहा है। इसके लिए टीम को गुजरात रवाना किया। जहां से उसे गिरफ्तार कर थाने लाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *