छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। जवानों ने 5 जुलाई की सुबह मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है। बताया जा रहा है कि 4 जुलाई की रात से रुक-रुककर मुठभेड़ चल रही है। मामला नेशनल पार्क एरिया का है। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ रात से ऑपरेशन जारी है। पुरुष नक्सली मारा गया है। जवानों की टीम अभी मौके पर मौजूद है। जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी चल रही है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी है। बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूदगी की मिली थी सूचना जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल पार्क एरिया में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। 4 जुलाई की शाम जब जवान उस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया। कांकेर में अबूझमाड़ से 2 नक्सली गिरफ्तार कांकेर में BSF के जवानों ने अबूझमाड़ के मीनडी गांव से 2 नक्सलियों को हथियार और IED बनाने के समान के साथ पकड़ा है। इसमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली शामिल हैं। बीएसएफ के 47 और 40 बटालियन ने गिरफ्तार किया है। नक्सलियों के पास से 4 भरमार बंदूक भी बरामद किया है। अबूझमाड़ में 6 लाख की इनामी 2 महिला नक्सली ढेर 26 जून को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में जवानों ने 2 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया था। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… सुकमा में 5 लाख का इनामी मारा गया सुकमा जिले में 11 जून को पुलिस और डीआरजी के जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली समेत 2 को मार गिराया था। इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल थी। जवानों ने नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिया है। मुठभेड़ कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना जंगल में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… 7 जून को जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया था इससे पहले, बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में 7 जून को जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए थे। इसके पहले सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना कमेटी का सदस्य भास्कर मारा गया था। फोर्स के मुताबिक मारे गए सुधाकर पर 1 करोड़ और भास्कर पर 45 लाख का इनाम था। सुधाकर छुट्टी मनाकर जंगल लौटा था, तभी मुठभेड़ में मारा गया। नक्सलियों के शव के पास से ऑटोमैटिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे। लगातार बड़े नक्सली लीडर मारे जा रहे शाह का दावा- 2026 तक खत्म कर देंगे नक्सलवाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 में छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंचों से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे। वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह के डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं। ………………………………… नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 1 करोड़ का इनामी नक्सली सुधाकर मारा गया:बीजापुर में एनकाउंटर; तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम मारा गया। वो तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था। सुधाकर पर 1 करोड़ रुपए का इनाम भी घोषित है। पढ़ें पूरी खबर…


