रायपुर के महावीर नगर चौक स्थित बिजली ऑफिस के पास पानी की मेन पाइप लाइन फट गई। पाइप फटने से तेज प्रेशर के साथ फव्वारे की तरह सड़क पर लाखों लीटर पानी बह गया। सड्डू, मोवा और जोरा समेत 8 इलाके के करीब 3 लाख लोगों को आज शाम पानी नहीं मिलेगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि, करीब 30 से 45 मिनट तक पानी यू ही सड़क पर बहता रहा। पाइट फटने से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया है। वहीं, पाइप लाइन डैमेज होने के कारण आज शाम शहर के कई पानी टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं होगी। पाइप फटने के बाद की तस्वीरें देखिए…. लाखों लीटर पानी बर्बाद स्थानीय लोगों के मुताबिक देर तक पानी बहता रहा, जिससे लाखों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो गया। पानी का फव्वारा करीब 12 फीट ऊपर तक उठा। पाइपलाइन फूटने के बाद नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। इन इलाकों में आज शाम नहीं आएगा नल से पानी जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू ने बताया कि, पाइप लाइन फूटने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मेन पाइप लाइन फूटने से पानी बहने के कारण आज शाम पानी सप्लाई नहीं होगा। कल सुबह नियमित रूप से पानी की सप्लाई जारी रहेगी। डैमेज पाइप लाइन सुधारने का काम जारी उधर, जल विभाग के ईई नरसिंह फरेंद्र ने बताया कि जोन-9 के अंतर्गत आने वाले सभी वार्ड प्रभावित रहेंगे। जोन-3 के अंतर्गत आने वाली कुछ पानी की टंकियों से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। …………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में टैंकर माफिया एक्टिव…पानी की कालाबाजारी:निगम से 200-500 में पानी खरीदकर 1400-2000 में बेच रहे, सूखाग्रस्त वार्डों में सभापति का भी वार्ड छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच रायपुर निगम के 70 वार्डों में से 35 से ज्यादा वार्डों का वाटर लेवल डाउन है। कई इलाके सूखा ग्रस्त हो गए हैं। इसमें रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौर का वार्ड भी शामिल है। इन सबके बीच पानी की कालाबाजारी जोरों पर चल रही है। पढ़ें पूरी खबर…


