जल संरक्षण के लिए चारामा में विशेष पहल:प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घरों में बनेंगी वाटर हार्वेस्टिंग इकाइयां

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा जनपद पंचायत में जल संरक्षण को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 5 से 10 जुलाई 2025 तक चलेगा। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। चारामा विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में इस अभियान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। माडल ग्राम पंचायत तासगांव में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीएस कंवर की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बाजार और सामुदायिक शौचालय की सफाई की गई। साथ ही पंचायत भवन में वृक्षारोपण भी किया गया। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के फायदों के बारे में दी गई जानकारी अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी बलीराम नाग के घर से की गई। यहां वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण शुरू किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को इस अभियान के उद्देश्य और फायदों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरपंच जमुना शोरी, उपसरपंच मुकेश जैन, ग्राम अध्यक्ष जगदीश भास्कर समेत पंच और स्व-सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। इसके अलावा नरेगा के पीओ नोमेश कोमरा, एनआरएलएम के बीपीएम शोरी और बीसी अंगेश्वरी साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *