बारिश में हुई सड़क की मरम्मत दो दिन में उखड़ी:बलरामपुर-रामानुजगंज हाईवे पर की गई थी पिचिंग, एसडीएम बोले- फिर से होगी मरम्मत

बलरामपुर-रामानुजगंज के राष्ट्रीय राजमार्ग-343 की खराब सड़क की मरम्मत (पिचिंग) का काम शनिवार शाम को भारी बारिश के बीच किया गया। लेकिन दो दिन भी नहीं टिक सका। सोमवार तक पिचिंग पूरी तरह उखड़ गई, जिससे लोगों में गहरी नाराजगी है। शनिवार को अग्रसेन चौक से बास डिपो तक सड़क पर पिचिंग की गई थी, लेकिन भारी बारिश के बीच किया गया यह काम दो दिन भी नहीं चला। सोमवार को पिचिंग पूरी तरह उखड़ गई। स्थानीय निवासी अजय गुप्ता ने बताया, शनिवार शाम करीब 6:30 बजे जब मैं लौट रहा था, तब भारी बारिश में पिचिंग का काम किया जा रहा था। सोमवार को देखा कि सड़क फिर से पहले जैसी हो गई है। खराब सड़क की वजह से लोग हो रहे परेशान हर दिन इस मार्ग से हजारों लोग गुजरते हैं और उन्हें खराब सड़क की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की लापरवाही इसका कारण है। इस पूरे मामले पर एसडीएम आनंद नेताम ने कहा, जहां पर पिचिंग उखड़ी है, उसे फिर से दुरुस्त कराया जाएगा। गौरतलब है कि रामानुजगंज से अंबिकापुर तक टू-लेन सड़क बनाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्माण कार्य सितंबर-अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है। इसके पहले मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं, लेकिन फिलहाल काम सिर्फ कागजों और दिखावे तक ही सीमित नजर आ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *