अंतागढ़ रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बनी सड़क खराब:ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी; सांसद ने दिए मरम्मत के निर्देश

कांकेर जिले के अंतागढ़ में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी (PMGSY) सड़क की खराब स्थिति अब जल्द ही सुधरने वाली है। रेलवे के डीआरएम दयानंद ने 5 जुलाई को ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। मरम्मत कार्य में सबसे पहले कीचड़ की सफाई का काम शुरू हो गया। इसके बाद गड्ढों को भरा जाएगा। अंत में पैच वर्क के साथ सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। बीते दिनों ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए चक्काजाम किया था। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने अगले दिन से सड़क मरम्मत का वादा किया। सांसद भोजराज नाग ने भी तुरंत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों की मिली राहत ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद दैनिक भास्कर डिजिटल ने सड़कों की स्थिति पर खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है। हालांकि, यह देखना बाकी है कि कार्य कब तक पूरा होगा और मरम्मत का स्तर कैसा रहेगा। ग्रामीण महिला ज्योति उइके ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मरम्मत कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को राहत मिली है। अधिकारियों को समय-समय पर देते रहते हैं निर्देश लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा भोली भाली जनता को भुगतना पड़ता है और इसमें सरकार बदनाम हो जाती है, हमारी सरकार ने लगातार जनता को सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उसी के तहत मैं भी समय-समय पर निर्देश देते रहता हूं और अभी सड़क मरम्मत के लिए निर्देश दिया हूं। जिसमें रेलवे अधिकारी सड़क जल्द मरम्मत करने का आश्वासन दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *