गुरुजी की स्थिति स्थिर, मिलने पहुंचे कई नेता

रांची | राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तबीयत अब स्थिर बनी हुई है। वे इन दिनों दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। सीएम हेमंत सोरेन, उनकी प|ी कल्पना सोरेन सहित कई पारिवारिक सदस्य बीते कई दिनों से दिल्ली में डटे हुए हैं और गुरुजी की देखरेख कर रहे हैं। शनिवार को शिबू सोरेन का हाल जानने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक और मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह भी दिल्ली पहुंचे। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गुरुजी की तबीयत की जानकारी ली। ठाकुर ने बताया कि शिबू सोरेन की हालत में पहले से काफी सुधार है और मुख्यमंत्री के चेहरे की मुस्कान इस बात का संकेत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *