अमृतसर/ जंडियाला गुरु| ग्रामीण पुलिस ने सीमावर्ती थाना क्षेत्रों लोपोके और घरिंडा में दो अलग-अलग मामलों में दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से कुल एक किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी राजासांसी इंदरजीत सिंह ने बताया कि थाना लोपोके पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तरनतारन के पट्टी कस्बे का रहने वाला गुरमेज सिंह हेरोइन की तस्करी करता है। वह इस समय लोपोके थाना क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने नाकेबंदी की। गुरमेज सिंह को 510 ग्राम हेरोइन और एक गाड़ी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया। दूसरे मामले में थाना घरिंडा पुलिस ने गांव रोड़ांवाला कलां के पास डिफेंस ड्रेन क्षेत्र से शरणजीत सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।


