दैनिक भास्कर के प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

भास्कर न्यूज | लुधियाना 10वीं और 12वीं में 90% और उससे ज्यादा नंबर लाने वाले होनहार बच्चों के लिए बड़ी खबर है। दैनिक भास्कर, ओमेक्स और आईएमएस इंस्टीट्यूट की ओर से इस साल भी ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2025’ होगा। इसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में लुधियाना और आसपास के बच्चों को बुलाया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जो सीमित अवधि तक किए जा सकेंगे। इस आयोजन का लक्ष्य बच्चों की कड़ी मेहनत की सराहना और उन्हें आगे की पढ़ाई में बेहतर करने के लिए प्रेरित करना है। समारोह में पुरस्कार के साथ विशेष प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बच्चों और उनके अभिभावकों से अपील है कि वे समय रहते रजिस्ट्रेशन करा लें। रजिस्ट्रेशन के लिए इस क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *