चातुर्मासिक मंगल प्रवेश आज, श्रद्धालुओं संग गुरु भगवंतों की यात्रा निकाली जाएगी

भास्कर न्यूज | लुधियाना जैन समाज द्वारा चातुर्मासिक मंगल प्रवेश के अवसर पर 6 जुलाई को गुरु भगवंतों के सान्निध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा रविवार सुबह 7 बजे जैन स्थानक हैबोवाल से प्रारंभ होकर किचलू नगर स्थित जैन स्थानक में पहुंचेगी। वहां गुरु भगवंतों का अभिनंदन समारोह आयोजित होगा। इस आयोजन के माध्यम से समाज के गुरु भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु भगवंतों के चरणों में चलकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से मंगल गान करते हुए गुरु भगवंतों का स्वागत करेंगे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजन पुष्प वर्षा कर और मंगल गीत गाकर गुरु भगवंतों का अभिनंदन करेंगे। जैन स्थानक किचलू नगर पहुंचने पर गुरु भगवंतों के सान्निध्य में विशेष अभिनंदन सभा होगी, जिसमें समाज के गणमान्य लोग भी भाग लेंगे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं और गुरु भगवंतों के मंगल आशीर्वाद प्राप्त करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *