भास्कर न्यूज | लुधियाना विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से सेवा सप्ताह के चलते पर्यावरण की सुरक्षा के लिए केशव नगर घुमार मंडी में पौधारोपण किया गया। सराभा जिला मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि बजरंग दल की ओर से हर वर्ष सेवा सप्ताह मनाया जाता है। इसमें ऐसे कार्य किए जाते हैं जिससे किसी जरूरतमंद की मदद हो सके इस सप्ताह के दौरान हर वर्ष मंदिरों में साफ सफाई, पौधे लगाना, नई पीढ़ी को पर्यावरण के बचाव की सीख देने के लिए पर्यावरण की रक्षा के लिए अभियान चलाना आदि कार्य किए जाते हैं। यह एक सप्ताह प्रतिवर्ष पर्यावरण के संरक्षण के लिए दल की ओर से मनाया जाता है। आज इसी सेवा सप्ताह के चलते पौधारोपण किया गया जिसमें क्षेत्रीय मंत्री मुकेश खांडेकर, प्रांत सहमंत्री प्रशांत परांत कोषाध्यक्ष चदर सेनी, प्रांत सह कोषाध्यक्ष दिवाकर विभाग संगठन मंत्री महेंद्र पाल, विभाग मंत्री पाली सहजपाल, अनिल शर्मा और जिला के कार्यकर्ता मौजूद रहे। केशव नगर घुमार मंडी में आज 40 पौधे लगाए गए। अनिल शर्मा ने कहा कि कई बार सेवा सप्ताह के दौरान मेडिकल कैंप भी लगाए जाते हैं ताकि जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिल सके।


