भास्कर न्यूज | लुधियाना महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसायटी की तरफ से 112वां मासिक राशन वितरण जैन स्थानक सिविल लाइन के प्रांगण में सामूहिक महामंत्र नवकार के उच्चारण के बाद शुरू किया गया। महिला शाखा की अध्यक्ष नीलम जैन, मंत्री विनोद देवी सुराणा ने बताया कि लुधियाना के तीन जैन औद्योगिक परिवार जैसे स्व. धर्मवीर जैन की पत्नी आदर्श जैन, शिखा जैन परिवार मैसर्स केडीएम क्लॉथिंग कंपनी और स्व. पवन कुमार जैन की पुण्यतिथि पर (कसूर वाले स्याही वाले मैसर्स किडले परिवार) एवम् स्व. ज्योति जैन की पुण्य समृति पर उनकी पत्नी शशि जैन सुपुत्र सुयश जैन पुत्रवधू निधि जैन, काशीष जैन अरहम जैन परिवार वालों की तरफ से 90 परिवारों को मासिक राशन वितरण किया गया। इस मौके पर सभी दानवीरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर महिला शाखा अध्यक्ष नीलम जैन, चेयरपर्सन आदर्श जैन, मंत्री विनोद देवी सुराणा, कोषाध्यक्ष कविता जैन, सह कोषाध्यक्ष रमा जैन, निधि जैन, हंस रानी जैन, मधु जैन, अनिल जैन ,प्रवीन जैन, प्रीति जैन, रूपम जैन, प्रवीन जैन, प्रियंका जैन, मेघा जैन, नेहा जैन स्मिता जिंदल, सुनीता देवी, पाहुर जैन, भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन और सह मंत्री सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


