अध्यक्ष को पत्नी शोक, टीडीएम इंटर कॉलेज में की शोक सभा

गढ़वा|बंशीधर स्थित टीडीएम इंटर महाविद्यालय के अध्यक्ष राजेश्वर प्रताप देव की पत्नी बिंदु देव (72 वर्ष) का निधन पर कॉलेज परिसर में प्राचार्य धनंजय सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि अध्यक्ष की पत्नी बिंदु देव मेधावी और विदुषी महिला थीं। उन्होंने भवनाथपुर प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में अंग्रेजी की शिक्षिका के रूप में कई वर्षों तक शिक्षण कार्य में अहम योगदान किया था। जीवन भर निरोग रहने वाली बिंदु देव कुछ महीनों से एक लाइलाज जटिल रोग से ग्रसित हो गई थीं। आरएमडी माइंस भवनाथपुर से सेल पदाधिकारी के पद से अवकाश प्राप्त उनके पति राजेश्वर प्रताप देव और शिक्षा विभाग में कार्यरत उनके ज्येष्ठ पुत्र ऋषि देव ने उनके इलाज में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा था। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्म की शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस विषम परिस्थिति में धैर्य सहने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में शिक्षक प्रतिनिधि राजीव रंजन प्रताप देव, वरुण पांडेय, उमेश सिंह, अमरेश यादव, रजनीश कुमार, विवेक सिंह, जूही कुमारी, दिलीप गुप्ता, सुनील सोनी, आशीष शुक्ला, नवनीत सिंह, अमित सिंह, शैलेन्द्र देव, राहुल कुमार, जितेंद्र कुमार, रामपबन राम, विनेश पाल, विकास सिंह, श्वेता सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *