सभा की तैयारी पर कांग्रेसियों ने की चर्चा

जांजगीर | 7 जुलाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मुख्य आतिथ्य में सुबह 11 बजे से राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में होने वाले किसान जवान संविधान सभा को सफल बनाने के परिप्रेक्ष्य को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी के द्वारा नियुक्त प्रभारी आशीष सिंह ठाकुर ने जिले के विधायक-पूर्व विधायकों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, संगठन के जिला पदाधिकारी व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक ली। उक्त कार्यक्रम में उपस्थिति देकर भागीदारी निभाने राघवेन्द्र कुमार सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक अकलतरा, रमेश पैगवार कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक जांजगीर चांपा ब्यास कश्यप, विधायक पामगढ़ शेषराज हरबंश, विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू सहित वरिष्ठ नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *