पदोन्नति से भरा जाए प्रधानपाठक पद

भास्कर न्यूज | बालोद प्रधानपाठक पदोन्नति और अन्य लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी से मिला। जिलाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने 7 प्रमुख मांगों को रखा। हरमुख ने बताया कि ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में प्रधानपाठक के कई पद खाली हैं। इन पदों को पदोन्नति से भरा जाए। जिले के कई ब्लॉक में ऐसे शिक्षक हैं, जिन्हें समयमान वेतनमान का लाभ मिलना था। आदेश जारी होने के बाद भी उन्हें अब तक राशि नहीं मिली है। टी संवर्ग की प्रधानपाठक पदोन्नति में आश्रम शालाओं के रिक्त पदों को भी शामिल किया जाए। उच्च शिक्षा के लिए परीक्षा अनुमति तुरंत दी जाए। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने उचित और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष एलेन्द्र यादव, जिला सचिव अश्विनी सिन्हा, कोषाध्यक्ष दयाराम चुरेन्द्र, बालोद ब्लॉक अध्यक्ष खिलानंद साहू, डौंडी ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद कोसमार्य, लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष अनिल दिल्लीवार, गुंडरदेही ब्लॉक अध्यक्ष छबिलाल साहू, गुरुर ब्लॉक अध्यक्ष धनेश यादव, मीडिया प्रभारी हेमंत देशमुख मौजूद रहे। कई शिक्षकों को अब तक पेंशन नहीं मिली बताया गया िक पिछले दो वर्षों में सेवानिवृत्त हुए कई शिक्षकों को अब तक पेंशन नहीं मिली है। उनकी पेंशन राशि जल्द जारी की जाए। संलग्नीकरण समाप्त होने के बाद भी कई शिक्षक अब तक अपने पदों पर जमे हुए हैं। उन्हें मूल शाला में भेजने का आदेश जारी किया जाए। एक अप्रैल 2025 की स्थिति में वरिष्ठता सूची प्रकाशित की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *