फर्स्ट सेमेस्टर में एडमिशन . दूसरे चरण में प्रवेश लेने के लिए स्टूडेंट्स के पास 7 जुलाई तक मौका

भास्कर न्यूज | बालोद जिले के लीड सहित अन्य सरकारी कॉलेजांे मंे फर्स्ट सेमेस्टर के रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के तहत 7 जुलाई तक जरूरी दस्तावेज जमा करने का समय तय हुआ है। वर्तमान में अधिकतर कॉलेजों में 60 प्रतिशत से ज्यादा सीटें खाली है। प्रबंधन के अनुसार निर्धारित सीट से ज्यादा आवेदन आने के बावजूद प्रवेश लेने वाले कम स्टूडेंट्स पहुंचे हैं। शासकीय कॉलेज खेरथा में बीएससी में 38, बीए में 37 और बीकॉम में 28, कुल 103 स्टूडेंट्स प्रवेश ले चुके हैं। यहां कुल 260 सीटें है। इस लिहाज से वर्तमान में 157 सीटें खाली है। प्रबंधन के अनुसार बीएससी में कुल 100, बीए में 100 और बीकॉम में 60 सीटें है। प्राचार्य डॉ. यासर कुरैशी ने बताया कि भले ही कम लेकिन प्रवेश के लिए रोजाना दस्तावेज जमा करने स्टूडेंट्स पहुंच रहें है। दूसरे चरण में बीए फर्स्ट सेमेस्टर में प्रवेश लेने 5, बीएससी में 5, बीकॉम में 3 स्टूडेंट्स ने दस्तावेज जमा किया है। कुल 420 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया खेरथा कॉलेज प्रबंधन के अनुसार 5 से 20 जून तक बीए फर्स्ट सेमेस्टर मंे प्रवेश के लिए 138, बीकॉम में 55, बीएससी में 180, कुल 301 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। जिसके बाद 21 से 30 जून तक बीए में प्रवेश लेने 69, बीकॉम में 26 और बीएससी मंे 24, कुल 119 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया। इस तरह 30 जून तक तीनों संकाय में प्रवेश के लिए 420 स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके थे। फर्स्ट सेमेस्टर के रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण में 7 जुलाई तक मौका है। लीड कॉलेज में 442 स्टूडेंट्स का दाखिला जिले के लीड शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज में बीए फर्स्ट सेमेस्टर में 185, बीकॉम में 83, बीएससी गणित में 21, कम्प्यूटर साइंस में 39, बीसीए मंे 20, बीएससी बॉयो में 94 स्टूडेंट्स प्रवेश ले चुके है। बीकॉम में फर्स्ट सेमेस्टर की कुल 200 सीटें है। बीए में सबसे ज्यादा 400 सीटें है। बीसीए में फर्स्ट सेमेस्टर की कुल 50 सीटें है। बीएससी गणित में 150 सीटें है। बीएससी कम्प्यूटर साइंस में 150 सीटें है। बीएससी बॉयो में फर्स्ट सेमेस्टर की कुल 220 सीटें है। ओवरऑल् 1170 सीटें है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *