चंडीगढ़ में बूंदाबांदी शुरू, 3 दिन भारी बारिश के आसार:सीजन में हो चुकी 316 एमएम वर्षा; दो दिनों में जलभराव का अंदेशा

चंडीगढ़ में आज रविवार से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही चल रही है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी जारी है। मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई को चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। IMD ने इसको देखते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश में कुछ निचले स्थानों या रास्तों पर जलभराव का भी अंदेशा है। मौसम केंद्र के निदेशक सुरिंदर पॉल के अनुसार, दो दिन यानी रविवार और सोमवार को मौसम बिगड़ा रहेगा। कई इलाकों में 7 से 12 सेंटीमीटर या इससे भी अधिक बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो रही हैं और 9 जुलाई तक लगातार बारिश का दौर जारी रह सकता है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासतौर पर जलभराव वाले क्षेत्रों और ट्रैफिक मार्गों पर सतर्कता बनाए रखने को कहा गया है। विभाग ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और आपातकालीन सेवाओं के फोन नंबर अपने पास रखने की अपील की है। सीजनल बारिश 316.8 मिमी तक पहुंची शनिवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में शहर में 23.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं एक जून से अब तक कुल सीजनल मानसून बारिश 316.8 मिमी दर्ज हो चुकी है। मनीमाजरा और पंचकूला सहित चंडीगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को भी बारिश हुई। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *