अशोकनगर में बनाए जाएंगे 95 गोशाला:कलेक्टर ने गौशाला के टीन शेड का किया उद्घाटन, गायों को खिलाए लड्डू

अशोकनगर के बरखेड़ी स्थित श्री गोपाल नंदनी गौशाला में गौ हितम् अभियान और नए बनाए टीनशेड का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में गौवंश संरक्षण के लिए जिला प्रशासन गौ हितम् अभियान शुरू कर रहा है। इस अभियान के तहत बेसहारा गौवंश को संरक्षण दिया जाएगा, जिसमें जिला प्रशासन के साथ-साथ जिले आम जनता का सहयोग लिया जाएगा। गौशाला के नवनिर्मित टीनशेड का पूरे विधि विधान और अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्‍होंने गौमाता की पूजा की और ठंड से बचाने के लिए गौवंश को औषधियुक्‍त गुड़ के लड्डू खिलाए और बोरा पहनाया। इस दौरान कलेक्‍टर ने कहा कि गौमाता में सभी देवताओं का वास होता है। समाज और सरकारी तंत्र मिलकर गौवंश के संर‍क्षण के लिए करेंगे। जन सहयोग से गौवंश को ठंड से बचाने के लिए गुड़ के लड्डू और बोरे पहनाए जाएं। जिले में जल्द बनेगी 95 गौशाला उन्‍होंने कहा कि जिले में 95 गौशाला जल्द ही बनाई जाएंगी। गौशालाओं में गौवंश की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। गौ-संवर्धन बोर्ड ने एप बनाया है, जिसमें गौवंश की संख्‍या दर्ज की जाती है। उन्‍होंने कहा कि जिले में गौवंश की पशु संगणना की जा रही है। जिसमें घरेलू गाय की टेगिंग की जाएगी। घरेलू गौंवश को बाहर छोड़ने पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि निराश्रित और बेसहरा लोगों को ठंड से बचाने के लिए राजस्‍व, पंचायत, ग्रामीण विकास विभाग और जिला अधिकारियों ने कंबल बांटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *