शून्य से शिखर तक जिन्होने पार्टी को पसीने से सींचा वो हाशिये पर

शून्य से शिखर तक जिन्होने पार्टी को पसीने से सींचा वो हाशिये पर
अनूपपुर।
भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर के चुनाव उपरांत मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करते हुए संगठन पर्व 3 के तहत जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया से गुजर रही है। जिलाध्यक्षों हेतु सभी जिलों में दो दिन में रायशुमारी की प्रक्रिया पूरा कर लिया गया हैं। अनूपपुर भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। जिलाध्यक्ष बनने के लिये इच्छुक लोगों की भीड़ बडी होने से गुटबाजी और नेताओं के इर्द-गिर्द लामबंदी भी दिख रही है। पुष्पराजगढ विधानसभा क्षेत्र के हीरासिंह श्याम के पक्ष में मंत्री दिलीप जायसवाल और कोल विकास प्राधिकरण के दर्जा प्राप्त मंत्री रामलाल रौतेल लामबंदी कर रहे हैं। जनजातीय युवा चेहरा के नाम पर यह समीकरण सांसद हिमाद्री सिंह, पूर्व विधायक सुदामा सिंह और जनजातीय नेता जिला पंचायत सदस्य नर्मदा सिंह को उन्ही के गढ में घेरने की कवायद माना जा रहा है। अध्यक्ष के सर्वाधिक दावेदार कोतमा और अनूपपुर से बतलाए जा रहे हैं। जैतहरी के अनिल गुप्ता, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व. ओमप्रकाश द्विवेदी, वासुदेव जगवानी, ब्रजेन्द्र पंत, ओमप्रकाश मिश्रा, सत्येन्द्र सिंह परिहार, प्रेमनाथ पटेल, उमेश पटेल, मनोज द्विवेदी, अरुण सिंह, प्रवीण सिंह, गजेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, चंद्रिका द्विवेदी, रामनारायण उरमलिया, राजेष सिंह एवं लाल बहादुर जायसवाल जैसे योग्य नेताओं को अध्यक्ष पद से लगातार दूर रखने की कोशिश की गयी। 2003 से लेकर आज तक एक भी बार अनूपपुर जिला मुख्यालय से भाजपा का अध्यक्ष नहीं बनाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *