छिंदवाड़ा-सागर रेल लाइन को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को सदन में बयान दिया। रेल मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में कई नए प्रोजेक्ट्स स्वीकृत हुए हैं। काम की गति भी बढ़ी है। राज्य सरकार की तरफ से अच्छा सहयोग मिल रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि उनके पास मध्य प्रदेश के करीब आठ सांसद आए थे। जिस पर्टिकुलर प्रोजेक्ट (सागर-छिंदवाड़ा) के बारे में माननीय सदस्य ने चर्चा की है। उसमें एक पहाड़ी क्षेत्र आता है, उसके कारण प्रोजेक्ट की लागत बहुत ज्यादा हो रही थी। पहाड़ी क्षेत्र को बाइपास कर दूसरा अलाइनमेंट बन सकता है उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र को बाइपास करके यदि दूसरा एलाइनमेंट बनता है, तो मैं आश्वस्त करना चाहूंगा कि नया डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने का काम जल्दी स्वीकृत कर देंगे। जिससे कि पहाड़ी क्षेत्र को बाइपास करके दूसरा एलाइनमेंट बन सके। यदि यह फिजिबल होता है तो, उसे एग्जामिन करने के लिए नया डीपीआर स्वीकृत कर सकते हैं। छिंदवाड़ा के सांसद ने रेल मंत्री से की थी मुलाकात जानकारी के मुताबिक नर्मदापुरम के सांसद दर्शन चौधरी और छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने सदन में मांग रखी थी कि इस रेल लाइन के शुरू होने से छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, करेली, तेंदूखेड़ा और सागर तक मध्य प्रदेश को नई गति मिलेगी।


