लोगों के घरों में घुसा नाली का गंदा पानी, VIDEO:कोरबा में कई वार्डों के लोग परेशान; जोखिम भरा नाला पार कर रहे राहगीर

कोरबा नगर निगम क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वार्ड नंबर 13 न्यू अमरिया पारा और चिमनीभठा बस्ती में पिछले तीन दिनों से नाली का गंदा पानी घरों में घुस रहा है। लोगों को रात भर जागकर पानी को घर से बाहर निकालना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद प्रभा राठौर के मुताबिक, पिछले 10 सालों से इस वार्ड में नाली-नाला और पानी निकासी का कोई काम नहीं हुआ है। वार्ड नंबर 29 मुड़ापार में भी स्थिति गंभीर है। मुड़ापार बस्ती, शांति नगर और रामनगर बस्ती के घरों में नाले का पानी घुस गया है। इससे सांप और कीड़े-मकोड़े भी घरों में प्रवेश कर गए हैं। कई गांव के लोग फंसे शहर से लगे रवि शंकर दादर नाला में जल भराव के कारण कई गांव के लोग फंसे हुए हैं। जहां कई किलोमीटर दूरी तय कर शहर आना पड़ रहा है। वहीं कई चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर चालक जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं। निकासी नहीं, इसलिए पानी घर अंदर आ रहा वार्ड पार्षद गोपाल कुर्रे ने बताया कि शांति नगर और रामनगर के बीच बने नाले में पानी निकासी का कोई साधन नहीं है। इस कारण पानी वापस घरों में घुस रहा है। उन्होंने इसकी जानकारी नगर निगम अधिकारियों को दे दी है। घरों से पानी निकालने में जुटे साथी वार्ड नंबर 9 सीतामढ़ी में नाला किनारे के घरों में भी जलभराव है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई सालों से बनी हुई है। वार्ड के पूर्व पार्षद सुफल दास और वर्तमान पार्षद राधा दास पिछले तीन दिनों से घर-घर जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। वे अपने साथियों के साथ मिलकर घरों से पानी निकालने में जुटे हैं। लोगों ने आरोप लगाया है कि पिछले कई सालों से यह समस्या बनी है लेकिन जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग जिला प्रशासन ध्यान क्यों नहीं दे रही है यह समझ से परे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *