कृषि विभाग की जांच में बड़ी लापरवाही:फरसगांव के 3 कृषि केंद्रों को नोटिस; स्टॉक बुक-कैश मेमो जैसे दस्तावेज नहीं मिले

कोंडागांव जिले में कृषि विभाग ने फरसगांव के जुगानी कैंप में तीन कृषि सेवा केंद्रों पर कार्रवाई की है। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर 5 जुलाई को अचानक निरीक्षण किया गया। जांच में मंडल कृषि सेवा केंद्र, आकाश कृषि सेवा केंद्र और स्वास्तिक कृषि केंद्र में कई खामियां मिलीं। इन केंद्रों में स्टॉक बुक और कैश मेमो जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। केंद्रों में मूल्य सूची भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। विभाग ने तीनों केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। केंद्रों को तीन दिन के भीतर जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण टीम में उप संचालक कृषि डी.पी. तांडे, सहायक संचालक डी.के. शर्मा और निरीक्षक उर्वरक-बीज-पौध संरक्षण आनंद राम नेताम शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *