लिट्टीपाड़ा में ऑटो चोरी:घर के आंगन से चोरों ने उड़ाया सीएनजी ऑटो, दो महीने पहले ही लिया था लोन

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक सीएनजी ऑटो चोरी का मामला सामने आया है। शनिवार रात बाजार के समीप ललन मंडल के आंगन से अज्ञात चोरों ने उनका ऑटो चुरा लिया। ललन मंडल ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे भाड़ा चलाने के बाद उन्होंने अपना ऑटो (नंबर JH16J 5781) घर के आंगन में खड़ा किया था। रविवार सुबह जब वह बाहर निकले तो ऑटो गायब था। उन्होंने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को सूचित किया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। दो महीने पहले ही खरीदा था ऑटो यह बजाज कंपनी का ऑटो था, जिसे ललन ने दो महीने पहले शंकर ऑटो फाइनेंस कंपनी से लोन पर लिया था। उन्होंने 3 जुलाई को ही तीसरी किस्त जमा की थी। बेरोजगार ललन इसी ऑटो से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्र के सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे पहले हिरणपुर थाना क्षेत्र में भी इसी तरह एक ऑटो चोरी की घटना हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *