रायपुर में डॉक्टर्स डे पर नेशनल होम्योपैथिक सेमिनार:डॉक्टरों का हुआ सम्मान, छत्तीसगढ़ में सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज की स्थापना की मांग

रायपुर में 6 जुलाई 2025 को डॉक्टर्स डे के मौके पर होम्योपैथिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन (HRDA) की ओर से एक नेशनल होम्योपैथिक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फाफाडीह स्थित होटल इंडियन हेरिटेज में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आयुष विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुनील दास ने दीप जलाकर की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट काउंसिल आयुष के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉक्टरों का हुआ सम्मान सेमिनार में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से आए डॉक्टर शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. दिलीप मुकुंद पिंपले, डॉ. वसुधा मिश्रा, डॉ. राकेश राठौर और डॉ. अविनाश रुद्रज्वार को चिकित्सा सेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. विजयशंकर मिश्रा भी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं रायपुर के डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी और डॉ. जितेंद्र जैन ने होम्योपैथिक इलाज के बारे में जानकारी दी। सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज की स्थापना की मांग HRDA के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज की स्थापना की मांग के साथ अन्य सुझाव भी प्रस्तुत किए। अपने संबोधन में डॉ. सुनील दास ने सभी डॉक्टरों से होम्योपैथी को आगे बढ़ाने की अपील की। वहीं डॉ. संजय शुक्ला ने कहा कि डॉक्टरों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक इलाज पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। इस कार्यक्रम की जानकारी HRDA अध्यक्ष डॉ. ऋतु पांडे और सचिव डॉ. बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *