मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए रिश्वत के बदले मनचाही रिपोर्ट मामले में 3 डॉक्टरों सहित 6 लोगों की गिरफ्तारी मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मैं CBI को धन्यवाद देना चाहता हूं। जो भी देश के संपत्ति और नागरिकों के साथ भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जाएगा। हम सीबीआई को धन्यवाद देना चाहते हैं। इसी प्रकार कार्रवाई कर भ्रष्टाचार का उजागर करे। सीबीआई देश हित में कानून के दायरे में काम करती है। ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए। मैं इसकी सराहना करता हूं। रिपोर्ट के बदले 55 लाख रुपए की रिश्वत केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने तीन डॉक्टरों और तीन अन्य लोगों को रिश्वत लेने और मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के लिए फर्जी अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। CBI के अनुसार, ये लोग मेडिकल कॉलेज की वैधानिक निरीक्षण प्रक्रिया में हेराफेरी कर रहे थे। आरोप है कि कॉलेज के पक्ष में पॉजिटिव रिपोर्ट देने के लिए 55 लाख रुपए की रिश्वत दी गई थी, जो बेंगलुरु में ट्रांजैक्शन के तौर पर दी गई। बताया गया है कि निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों ने पैसों के बदले जानबूझकर फर्जी रिपोर्ट तैयार की, जिससे कॉलेज को मान्यता मिल सके। इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन डॉक्टर भी शामिल हैं।


