भाजपा संगठन पदाधिकारी और कैबिनेट मंत्री पहुंचे मैनपाट:भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे शुभारंभ

सरगुजा मैनपाट में होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर संगठन के बड़े पदाधिकारी और मंत्री रविवार देर शाम तक मैनपाट पहुंच गए हैं। अतिथियों ने मैनपाट में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को विशेष विमान से यहां आएंगे। मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक आयोजित चिंतन व प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे। सोमवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। रविवार से अतिथियों के आगमन का दौर भी शुरू हो गया है। शिविर की तैयारियों का भी मंत्री व संगठन पदाधिकारियों ने जायजा लिया। संगठन प्रमुखों ने देखी तैयारी
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन प्रभारी पवन साय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, धरमलाल कौशिक सहित अधिकांश सांसद एवं विधायक भी मैनपाट पहुंच गए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं संगठन पदाधिकारियों ने तैयारियों का भी जायजा लिया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, तीन जिलों के अधिकारी तैनात
तीन दिन पूरी छत्तीसगढ़ सरकार मैनपाट में रहेगी। इनके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शिविर में होंगे। इसे देखते हएु सरगुजा जिले के साथ ही पड़ोसी जिलों से एसपी, एएसपी सहित आला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर रमनलाल सहित अन्य अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयरियों का जायजा लिया। मैनपाट में सुरक्षा के लिए 700 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन दिनों तक आम सैलानियों के लिए मैनपाट लगभग बंद ही रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *