रक्तदानी शतकवीर:मारवाड़ राजपूत सभा की ओर से राठौड़ का पूर्व नरेश ने किया अभिनंदन

जोधपुर शहर में कहीं भी किसी जाने या अनजाने शख्स को खून की जरुरत पड़ने पर दिन या रात देखे बिना हर वक्त निस्वार्स्थ तत्पर रहने वाले रक्तवीर नरेंद्रसिंह राठौड़ का अभिनंदन किया पूर्व नरेश गजसिंह ने। शहर में मारवाड़ राजपूत सभा की ओर से पावटा बी रोड स्थित सभा भवन में आयोजित संभाग स्तरीय मारवाड़ राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह-2024 में उन्हें सम्मानित किया गया। पूर्व नरेश गजसिंह की अध्यक्षता में आयोजित वृहद समारोह में नरेंद्रसिंह राठौड़ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य, समाज सेवा तथा रक्तदान के क्षेत्र में 115 बार रक्तदान करने पर राजपूत सभा की ओर से करतल ध्वनि से अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि नरेंद्रसिंह राठौड़ ने समाज कल्याण की सोच को सुचारू रखते हुए अंगदान व देहदान की भी घोषणा पूर्व में की थी। साथ ही कैंसर पीडित महिलाओं के लिए अपने केश (बाल) भी 2 बार दान कर चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *