कुएं में गिरे लेपर्ड को पिंजरे में डालकर निकाला, VIDEO:गुर्राने की आवाजें आ रही थी, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

अलवर के सरिस्का क्षेत्र में प्रतापगढ़ के पास गुर्जर गुवाड़ा के निकट एक सूखे कुएं में लेपर्ड गिर गया। जिसे पिंजरे में बंद कर कुएं से रेस्क्यू कर निकाला गया। यह मामला गुरुवार दोपहर का है। सरिस्का के अधिकारियों ने बताया कि प्रतापगढ़ रेंज के पास गुर्जरों के गुवाड़ा के पास एक डेढ़ साल की मादा लेपर्ड कुएं में गिर गई थी। वहां पास के ग्रामीणों ने लेपर्ड की आवाज सुनी। उसके बाद कुएं में देखने पर लेपर्ड नजर आई। बाद में वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। कुएं में पिंजरा रखा गया। पिंजरे में लेपर्ड के आने के बाद उसे ऊपर खींचा गया। बाद में लेपर्ड को रेंज कार्यालय लेकर आया गया। अब उसके पूरी तरह स्वस्थ होने पर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। रेस्क्यू टीम के डॉ दीनदयालय मीना के नेतृत्व में रेस्क्यू किया गया। अजबगढ़ रेंज के दयाराम गुर्जर कुए में उतरे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *