जब युवाओं ने भारत को नई सोच और दिशा के साथ अपनी परफॉर्मेंस में दर्शाया सामने बैठे दर्शकों के मन में देश भक्ति और बढ़ गई। हर किसी ने युवाओं की क्रिएटिविटी को खड़े होकर तालियों से सराहा। कम उम्र में देश के लिए सोचते हुए उसके लिए खास परफॉर्मेंस तैयार कर स्टूडेंट्स ने समां बांध दिया। ये थे कपिल ज्ञानपीठ स्कूल के स्टूडेंट्स, जिन्होंने वार्षिकोत्सव ‘अतुल्य भारत’ में नए भारत की तस्वीर पेश की। संस्था फाउंडर ट्रस्टी डॉ. राज मोदी, चेयरमैन नरेंद्र मोदी, डायरेक्टर मनोज मोदी, प्रधानाचार्या प्रीति माथुर ने दीप प्रज्वलित शुरुआत की। ख्वाबों को पूरा करने के लिए मददगार प्रीति माथुर ने विद्यालय की प्रगति की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने शत-प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम, स्पोर्ट्स, स्कूल की अन्य उपलब्धियों को बताया। अभिभावकों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल का एनुअल फंक्शन एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, जो छात्रों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और ख्वाबों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। वहीं डॉ. राज मोदी ने स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया। खेलों में उभरता हुआ भारत किया पेश स्टूडेंट्स ने कई दिनों की मेहनत से कई परफॉर्मेंस तैयार की थी, जिसे उन्होंने फंक्शन में मंच पर उतारा। इसमें उन्होंने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए डांस और नाटक से महिला सशक्तिकरण, संस्कृति, देशभक्ति, खेलों के क्षेत्र में उभरता भारत, चंद्रयान सहित वैज्ञानिक प्रगति व आध्यात्मिक विरासत को प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रस्तुतियों के जरिए अतुल्य भारत की झलक पेश की और एक नए भारत के विचार को साकार किया। अंत में डायरेक्टर नरेंद्र मोदी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए मुख्य अतिथि व अभिभावकों का आभार जताया। यहां देखें फोटोज


