नेशनल हाईवे पर पिकअप में घुसी कार, 4 की मौत:आरोप- गाड़ी सवार युवक-युवती पेट्रोल भराकर भागे थे, गड्ढे के कारण बारां में हादसा

बारां में सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। गड्ढा बचाने की कोशिश में कार बेकाबू होकर आगे चल रही पिकअप में घुस गई। कार सवार लखनऊ (यूपी) से कोटा जा रहे थे। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गजनपुरा में हाड़ौती पैनोरमा के पास हुआ। बारां डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शनिवार देर रात हुए एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवती ने कोटा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में फंसे सभी घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। इसके बाद इन्हें स्थानीय हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां से घायल युवती को कोटा रेफर किया गया। पेट्रोल पंप संचालक बोला- बिना पैसे दिए भागे पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान लखनऊ के रहने वाले नमन चतुर्वेदी (25), दिल्ली के राहुल प्रकाश (30), गोरखपुर की अंशिका मिश्रा (25) और लखनऊ की जया शर्मा (25) के तौर पर हुई है। जया शर्मा ने कोटा में इलाज के दौरान दम तोड़ा था। वहीं, हादसे से पहले का कार का एक वीडियो भी सामने आया है। कार पेट्रोल पंप पर रुकी थी। पंप संचालक नारायण ने बताया कि युवक-युवतियों ने यहां पेट्रोल भरवाया, लेकिन पैसे नहीं दिए। अब देखिए- हादसे से पहले के PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *