पुण्यतिथि पर याद किए गए जगजीवन राम, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज| चाईबासा भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसियों ने कहा कि बाबू जगजीवन राम आजादी की लड़ाई से ही शोषितों और वंचितों की आवाज को उठाने का बीड़ा उठाया था। खुद के जीवन में शोषण के खिलाफ बगावत करते हुए उन्होंने सामाजिक परिवर्तन का झंडा उठाकर दलित-पिछड़ों को सम्मान दिलाने के मिशन की अगुवाई का उदाहरण पेश किया। संसद में जनप्रतिनिधि, उप प्रधानमंत्री, कई महत्वपूर्ण विभागों में केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष एवं विचारक की भूमिका में उनका योगदान अतुलनीय है। बाबू जगजीवन राम ने देश को सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों की ताकत का एहसास कराया। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनके सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलते रहने का संकल्प लिया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, महासचिव लियोनार्ड बोदरा, प्रवक्ता त्रिशानु राय, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, सोशल मीडिया चेयरमैन रवि कच्छप, नगर अध्यक्ष मो.सलीम, वरीय कांग्रेसी सुरसेन टोपनो, महीप कुदादा, नंद गोपाल दास, नगर उपाध्यक्ष सुभाष राम तुरी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *